Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Jaunpur : तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलटी, आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल

Jaunpur : तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलटी, आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल

By up bureau 

Updated Date

Jaunpur : तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलटी, आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट‌ गयी। घटना में आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये। घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंच सभी घायलो को स्कार्पियो से बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी स्कार्पियो सवार महाराष्ट्र से महाकुंभ स्नान करने के लिए जा रहे थे।

पढ़ें :- क्वारी नदी का कहर, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला मार्ग बंद

बदलापुर थाना क्षेत्र के मरगूपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट‌ गयी। घटना में आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये।घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंच सभी घायलो को स्कार्पियो से बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल स्कार्पियो सवार महाराष्ट्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जो महाराष्ट्र से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के लिए जा रहे थे।

Advertisement