Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Haryana News:झज्जर गाँव में बेखौफ दिखे बदमाश, दिन-दिहाड़े नाबालिग के अपहरण का किया प्रयास

Haryana News:झज्जर गाँव में बेखौफ दिखे बदमाश, दिन-दिहाड़े नाबालिग के अपहरण का किया प्रयास

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Jhajjar News: हरियाणा के झज्जर गाँव में आधा दर्जन बदमाशों ने दिन दहाड़े नाबालिक लड़की को अगवा करने का प्रयास किया ,लेकिन वों अपने इस प्रयास में सफल नही हो पाये, लड़की बहादुरी दिखाते हुए काफी ज़ोर-ज़ोर से शोर मचाने लगी , जिससे मौके पे ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और बदमाशों को वहा से भागना पड़ा, आरोपियों में गाँव के 3 युवक भी शामिल थे जिनकी तलाश में पुलिस जुट गयी है, इस मामले में पॉक्सो और एससएसटी एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है

पढ़ें :- दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार

मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया, डीएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने युवती का झज्जर के नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है.डीएसपी ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है.साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें भी गठित की हैं

डीएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि झज्जर के ही एक गांव में करीब दो-ढाई माह पूर्व गांव के ही एक युवक ने एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था, लेकिन इज्जत की खातिर यह मामला युवती के परिजनों द्वारा दबा दिया गया. इस नाबालिग युवती को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले उक्त युवक ने योजनाबद्ध तरीके से गांव के ही दो युवकों व बाहर के कुछ अन्य युवकों को अपने साथ लेकर रविवार को इसी नाबालिग युवती के अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन युवती द्वारा शोर मचा दिए जाने और मौके पर ग्रामीणों के आ जाने की वजह से आरोपी मौके से भाग खड़े हुए.

Advertisement