Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Pooja Singhal Case : पूजा सिंघल की रिमांड आज खत्म, कोर्ट में होंगी पेश

Pooja Singhal Case : पूजा सिंघल की रिमांड आज खत्म, कोर्ट में होंगी पेश

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Ranchi : खनन लीज व भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार चल रही निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की आज रिमांड अवधि पूरी हो रही है। ईडी की टीम द्वारा आईएएस पूजा को 20 मई को पांच दिनों की रिमांड पर लिया था। आज उसका आखिरी दिन है। उन्हें ईडी के द्वारा विशेष न्यायधीश पीके शर्मा की अदालत में पेश किया जाएगा।

पढ़ें :- Asian Games : CM हेमंत सोरेन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारंखडी खिलाड़ियों से मिले

आपको बता दें कि छह मई को ईडी की टीम ने पूजा सिंघल के करीबियों के वहां छापेमारे की थी। छापेमारे के दौरान ईडी को 19.31 करोड़ की राशि बरामद हुई थी। इस राशि में से करीब 17 करोड़ रुपये पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार के आवास से मिले थे। इसके बाद पूजा सिंघल के पास से कई अहम दस्तावेज ईडी को मिले थे।

बता दें, ईडी ने पूजा सिंघल से गिरफ्तारी के बाद लगातार 14 दिन तक पूछताछ की है। गिरफ्तार आरोपी से अधिकतम 14 दिनों तक ही न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है। इस केस से जुड़े उनके पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार को ईडी द्वारा 13 मई को ही जेल भेज दिया गया था। अब आज कोर्ट पूजा सिंघल पर कोई अहम फैसला से सकती है।

Advertisement