1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand : झामुमो उप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का करेगा समर्थन

Jharkhand : झामुमो उप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का करेगा समर्थन

VicePresident Election : झारखंड में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दल की प्रत्याशी मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने का फैसला किया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखंड, 3 अगस्त 2022। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उप राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में विपक्षी दलों की प्रत्याशी मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने आज पार्टी के इस फैसले का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है।

पढ़ें :- फाइलों की राजनीति: ED की रेड, ममता की एंट्री और सत्ता का खुला टकराव

उन्होंने कहा कि पार्टी ने विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी के सभी सांसदों को आगामी छह अगस्त को होनेवाले मतदान में मार्गरेट अल्वा के पक्ष में वोट डालने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले राष्ट्रपति के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त विपक्ष के स्टैंड के विपरीत एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com