Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जेपी नड्डा का कोलकाता दौरा,आज 12.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे, पढ़ें

जेपी नड्डा का कोलकाता दौरा,आज 12.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे, पढ़ें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे। यहां जेपी नड्डा का नदिया जिले में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है और भाजपा अध्यक्ष नड्डा सबसे पहले सुबह मायानपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे। भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल बढ़ने के बाद उनका यह पहला दौरा है।

पढ़ें :- अन्नपूर्णा योजना की किस्त जारी, PM मोदी बोले - 'बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद अटके हुए प्रोजेक्ट को नई रफ्तार'

इसके बाद वे दोपहर करीब 12.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरे में वे भाजपा के कई संगठनों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मालूम हो कि बंगाल में आगामी महीनों में ग्राम पंचायत के चुनाव होने हैं। इसके अलावा अगले साल लोकसभा चुनाव भी हैं। इसी को देखते हुए नड्डा का बंगाल दौरा तय हुआ है।

जेपी नड्डा का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है, मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सूचित किया। राष्ट्रीय राजधानी में यहां भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार, नड्डा के विस्तार का प्रस्ताव केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रखा गया था और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से इस पर सहमति व्यक्त की गई थी।

बता दें कि जेपी नड्डा का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसके बारे में सूचित किया। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट से राहत खत्म होते ही अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय गिरफ्तार
Advertisement