मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत लाखों का सामान भी हुआ जलकर ख़ाक

इंडिया वॉइस

शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर आग इतनी तेज थी कि वो आग को बुझाने में सफल नहीं हो सके।

शेयर करें

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में देर रात एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी की जल्द ही पूरे दुकान को उसने अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में आग लगने की वजह से लाखों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया। वहीं जानकारी के मुताबिक आग बुझाने के चक्कर में 2 लोगों की मौत भी हो गई।

आग से अफरा तफरी का माहौल 

दरअसल पूरा मामला कानपुर जिले के जनरल गंज इलाके का है। जहां अचानक देर रात मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग की खबर फैलते ही चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर आग इतनी तेज थी कि वो आग को बुझाने में सफल नहीं हो सके। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया।

आग बुझाने में दमकल विभाग को करनी पड़ी मशक्कत 

आपको बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग को आग बुझाने के लिए 4 से 5 घंटे तक तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि आग में झुलस कर दो लोगों की मौत भी हो गई है। हालांकि दुकान में आग कैसे लगी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है पर उम्मीद जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है।

दमकल विभाग के अधिकारी ने दी पूरी जानकारी

मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि शहर के शिवाला रोड स्थित काहू कोठी बाजार में एक मिठाई की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने आग बुझाने का काम शुरू किया पर आग इतनी भयावह थी कि आग को बुझाने में 4 से 5 घंटे का समय लग गया।

उन्होंने बताया कि जब तक आग बुझाई गई तब तक दुकान का सामान पूरी तरह से जल कर राख हो चुका था। उन्होंने आग फैलने की मुख्य वजह दुकान में रखे गैस सिलेंडर को बताया। उन्होंने बताया कि दुकान में गैस सिलेंडर के फटने के कारण आग इतना भीषण रूप ले चुकी थी। जिसके कारण उसे बुझाने में ज्यादा समस्या हुई।

 

टैग: UP latest News
शेयर करें