हजारीबाग जिले के बरही में मॉब लिंचिंग के शिकार युवक रुपेश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता कपिल मिश्रा को बुधवार को रांची एयरपोर्ट पर रोका गया। कपिल मिश्रा दिल्ली से झारखंड के बरही में मॉब लिंचिंग के शिकार रुपेश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। जैसे ही कपिल मिश्रा रांची एयरपोर्ट से बाहर निकले पुलिस की टीम ने उन्हें वहीं रोक दिया।
पढ़ें :- झारखंड का राजनीतिक महाभारत : हेमन्त की हिम्मत , भाजपा का हमला , ED की दबिश [ इंडिया वाँयस विश्लेषण ]
Bjp नेता @KapilMishra_IND झारखंड पुलिस के साथ रांची एयरपोर्ट में @BJP4Jharkhand #RupeshPandey #झारखंड pic.twitter.com/A2xTS5v8V8
— Komal Behl (@KomalBehl4) February 16, 2022
पुलिस की ओर से रोके जाने की सूचना कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दी। कपिल मिश्रा ने कहा कि झारखंड पुलिस द्वारा मुझे रांची एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया जा रह है। मैं रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने आया हूं। पुलिस के वाहन में चंद लोगों के साथ रुपेश के घर जाने को तैयार हूं। मुझे एयरपोर्ट पर रोक देना झारखंड सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।
पढ़ें :- BMW के बाद अब CM हेमंत सोरेन के काफिले में शामिल हुई लैंडरोवर और मर्सिडीज बेंज जैसी गाड़ियां, जानें क्यों खरीदनी पड़ी 18 गाड़ियां
चार घन्टे से हिरासत में हूँ, झारखंड सरकार ने मेरे एअरपोर्ट से बाहर निकलने, मीडिया से मिलने पर बैन लगा दिया है
रूपेश पांडेय जी के परिवार से फोन पर बात की, उन्हें ढांढस दिया
न्याय तक करना ही होगा #JusticeForRupeshPandey pic.twitter.com/Wga0rzRf3V
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) February 16, 2022
पढ़ें :- झारखंड मे सहयोगी दल कांग्रेस ने मॉब लिंचिंग में मारे गये लोगों के परिजनों को नौकरी देने की मांग की
उल्लेखनीय है कि हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडल क्षेत्र के दुलमाहा में बीते छह फरवरी को आपसी रंजिश में दो गुटों के बीच खूनी झड़प होने से रूपेश (28 ) की मौत हो गई थी। वहीं इस झड़प मे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सरस्वती पूजा को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद थी। इसके बाद भी फिर भी आपसी रंजिश के कारण दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गया था। इसमें कुछ उपद्रवियों ने रुपेश की पिटाई की थी। इससे रुपेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।जबकि रुपेश के दो साथी पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।