हजारीबाग जिले के बरही में मॉब लिंचिंग के शिकार युवक रुपेश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता कपिल मिश्रा को बुधवार को रांची एयरपोर्ट पर रोका गया। कपिल मिश्रा दिल्ली से झारखंड के बरही में मॉब लिंचिंग के शिकार रुपेश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। जैसे ही कपिल मिश्रा रांची एयरपोर्ट से बाहर निकले पुलिस की टीम ने उन्हें वहीं रोक दिया। इसके बाद से लगातार झारखण्ड भाजपा के नेताओं ने हेमंत सरकार पर हमले शुरू कर दिए कहने हैं।
पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]
रघुबर दास ने ट्वीट कर के कहा कि, तुष्टिकरण में लिप्त हेमंत सरकार ने कपिल मिश्रा जी को रांची एयरपोर्ट पर रोका है। मेरी उनसे फोन पर बात हुई। उनके पीड़ित परिवार से मिलने से क्यों डर रही है सरकार? पीड़ित हिंदू है तो हेमंत सोरेन ने संवेदना तक नहीं जताई, वर्ना तबरेज अंसारी मामले में उनके दुख की सीमा ही नहीं थी।
तुष्टिकरण में लिप्त हेमंत सरकार ने @KapilMishra_IND जी को रांची एयरपोर्ट पर रोका है।
मेरी उनसे फोन पर बात हुई। उनके पीड़ित परिवार से मिलने से क्यों डर रही है सरकार?
पीड़ित हिंदू है तो हेमंत सोरेन ने संवेदना तक नहीं जताई, वर्ना तबरेज अंसारी मामले में उनके दुख की सीमा ही नहीं थी। https://t.co/OHzQXY0CJo
पढ़ें :- क्या टूट जाएगा झारखंड में गठबंधन ? कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर दोनों दलों में नहीं बनी बात!
— Raghubar Das (@dasraghubar) February 16, 2022
कपिल मिश्रा को रोके जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी ट्वीट कर के सरकार से नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, लोकतंत्र में आपके इस दमनात्मक कदम से झारखंड के बारे में देश-दुनियाँ में क्या मैसेज जायेगा? कम से कम इसकी तो चिंता कीजिये।आख़िर आप किसी शोक संतप्त परिवार से मिलने जा रहे कपिल मिश्रा जी को किस वजह से रोक रहे हैं? यह आपको बताना चाहिये।
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, लोकतंत्र में आपके इस दमनात्मक कदम से झारखंड के बारे में देश-दुनियाँ में क्या मैसेज जायेगा? कम से कम इसकी तो चिंता कीजिये।आख़िर आप किसी शोक संतप्त परिवार से मिलने जा रहे @KapilMishra_IND जी को किस वजह से रोक रहे हैं? यह आपको बताना चाहिये। https://t.co/2sBO9cQJkj
— Babulal Marandi (@yourBabulal) February 16, 2022
पढ़ें :- झारखंड में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की सख्ती, सभी अस्पतालों को लगाना होगा क्यू आर कोड वाला डस्टबिन
भाजपा झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी इस मामले ट्वीट कर के प्रतिक्रिया दी है उन्होंने लिखा है, रूपेश पाण्डेय के परिजनों से मिलने जा रहे पार्टी के नेता कपिल मिश्रा जी को रांची में रोकना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मॉब लिंचिंग के शिकार रूपेश के मामले पर मौन साधे हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी यह बताने का कष्ट करेंगे की क्या झारखंड में आपातकाल लागू है ?
रूपेश पाण्डेय के परिजनों से मिलने जा रहे पार्टी के नेता @KapilMishra_IND जी को रांची में रोकना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.
मॉब लिंचिंग के शिकार रूपेश के मामले पर मौन साधे हुए झारखंड के मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी यह बताने का कष्ट करेंगे की क्या झारखंड में आपातकाल लागू है ?
— Deepak Prakash (@dprakashbjp) February 16, 2022