लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने आरक्षण खत्म करने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता उन्हें 140 सीटों के लिए तरसा देगी।
पढ़ें :- विनय शंकर तिवारी का सियासी सफर: पिता हरिशंकर की विरासत से विधायक बनने तक
इस बार भारतीय जनता पार्टी को बड़ी हार मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं। भाजपा झूठे मुकदमें लगाने वाला गैंग है। उन्होंने कहा कि भाजपा चारों खाने चित हो चुकी है। कहा कि भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। अब समझ में आया कि चार चरणों के बाद कि वो 543 में से 400 के बाद बची हुई 143 सीटों को देख रहे हैं। क्योंकि 400 पार सीटें 143 ही बनती है।
इस बार जनता उन्हें 140 सीटों के लिए तरसा देगी। ये यूपी, दिल्ली और पंजाब के 99 सीटों के खेल में उलझ जाएंगे। यहां उन्हें कुछ हासिल होने वाला नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लखनऊ में मैं उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से INDIA गठबंधन को वोट करने के लिए अपील करने आया हूं।