मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Kolkata : ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरते हुए कहा- 2024 में लोग बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देंगे

इंडिया वॉइस

GST को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि अगर लोग मर जाएं तो उस पर कितना GST देना होगा, ये भी बता दो।

शेयर करें

कोलकाता, 21 जुलाई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि 2024 में लोग बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल कर देंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि बंगाल के हर गांव में ‘बीजेपी हटाओ देश बचाओ’ का नारा गूंजना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2024 में आम जनता की सरकार बनेगी।

कोरोना महामारी के बाद शहीद दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक आदर्शवादी पार्टी है, देश में प्रजातांत्रिक विकास में हमेशा मददगार साबित होगी। ममता ने केंद्र की सरकार पर केंद्रीय एजेंसी CBI और इनकम टैक्स के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि वो हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम सिर झुकाने वाले नहीं हैं। उन्हें सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे।

केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल में 100 दिनों के रोजगार योजना का धन नहीं देने का आरोप लगाते हुए सीएम ममता ने कहा कि गरीब लोग पिछले 7 महीनों से मनरेगा में काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिल रहा। आखिर केंद्र को किसने अधिकार दिया कि राज्य की योजना के लिए पैसे रोकें। वो चुनाव में हार गए हैं, इसलिए हमें दबाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं होंगे।

इसके साथ ही ममता ने ये भी चेतावनी दी कि अगर 100 दिनों के रोजगार योजना का पैसा केंद्र सरकार नहीं देती है तो दिल्ली जाकर घेराव करेंगे। उन्होंने खाने के सामान, अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले सामान, चिकित्सा संबंधी चीजों पर GST बढ़ने को लेकर केंद्र पर तीखा हमला बोला। ममता ने कहा कि अगर लोग मर जाएं तो उस पर कितना GST देना होगा, ये भी बता दो।

देवचा पचामी में बड़ा कोयला खदान- ममता

ममता बनर्जी ने बीरभूम में शुरू हो रहे देवचा पचामी कोयला खदान का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बड़ी संख्या में रोजगार होगा। इसके अलावा ताजपुर बंदरगाह, नई सिलिकॉन वैली जैसी रोजगार परक योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि बंगाल में बेरोजगारी दर पूरे देश के मुकाबले कम है। उन्होंने कहा कि देवचा पचामी में इतना बड़ा कोयला खदान है कि आने वाले 50 सालों तक देश को कोयले की चिंता नहीं करनी होगी। ममता ने ये भी कहा कि तृणमूल की सरकार ने लोगों को बिना मूल्य राशन दिया है।

वहीं ममता ने 17 हजार शिक्षकों को नौकरी देने की घोषणा एक बार फिर करते हुए कहा कि उनकी सरकार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए तैयार बैठी है, लेकिन न्यायालय में मामले होने की वजह से ऐसा हो नहीं पा रहा है। उन्होंने मां-माटी-मानुष की जय कार लगाई और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में बीजेपी को राजनीतिक तौर पर पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने के लिए मिलजुल कर काम करना होगा।

शेयर करें