1. हिन्दी समाचार
  2. राजस्थान
  3. कोटा: रेडिमेट कपड़े की दुकान में लगी आग, लोखों का सामान जल कर राख

कोटा: रेडिमेट कपड़े की दुकान में लगी आग, लोखों का सामान जल कर राख

कोटा के उद्योगनगर थाना इलाके में गुरुवार को देर रात कपड़ों की दुकान में आग लग गई. आग लगने से दुकान में रखे रेडिमेड कपड़े जल गए, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया.सुचना मिलने पर अग्निशमन टीम को बुलाया गया, जिसके बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

By Rajasthan Bureau@indiavoice.co.in 

Updated Date

कोटा

पढ़ें :- राजस्थान के स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से बच्चे घायल, NHRC ने लिया स्वतः संज्ञान

कोटा के उद्योगनगर थाना इलाके में गुरुवार देर रात कपड़ो की दुकान में आग लग गई. आग इतनी तेज थी, कि दुकान में रखें रेडिमेड कपड़े जल गए. घटना में लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि उद्योगनगर थाना इलाके के प्रेम नगर में तेजाजी चौक पर कपड़े की दुकान है.दुकान का नाम जय माता गारमेंट है, जो कि दुकानदार रात को बंद कर गया था. देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान में अचानक आग लग गई. धुआं उठता देख आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट तक जानकारी पहुंची. इधर, लोगों ने दुकान का शटर तोडने का प्रयास भी किया लेकिन शटर नहीं टूटा. आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाडियों को मौके पर भेजा गया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग का कारण प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.

दुकान पप्पू सुमन की थी, पप्पू के अनुसार दुकान में रेडिमेड कपड़े रखे हुए थे जो कि आग की भेंट चढ़ गए. दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे. कर्मचारियों ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है.

पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, 'उड़ान' योजना भी लॉन्च

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com