Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajsthan News: कोटा के सुंदर नगर में गाना सुनते-सुनते युवक ने मौत को लगाया गले,सुसाइड नोट में लड़की का नाम लिखकर कहा…अलविदा

Rajsthan News: कोटा के सुंदर नगर में गाना सुनते-सुनते युवक ने मौत को लगाया गले,सुसाइड नोट में लड़की का नाम लिखकर कहा…अलविदा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Kota News: राजस्थान के कोटा से एक सुसाइट की अजीब घटना सामने आई है,कोटा के सुंदर नगर इलाके में एक युवक ने कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक कर के फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी.मंगलवार को युवक ने गाना सुनते-सुनते मौत को गले लगा लिया,मरने के पहले युवक ने एक सुसाइट नोट छोड़ा जिसमे उसने एक लड़की का नाम लिखा था,पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है.

पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, 'उड़ान' योजना भी लॉन्च

युवक की शादी दो साल पहले ही हुई थी,युवक ने सुसाइड नोट में एक लड़की का नाम लिखकर कहा था कि आज के बाद कभी नहीं मिलूंगा.वह गार्ड की नौकरी करता था.मृतक छोटू के जीजा वीरम ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी. पत्नी 4-5 दिन पहले ही अपने मायके अकलेरा घूमने गई थी और घर में एकादशी की पूजा का कार्यक्रम था.

पूजा के लिए छोटू बाजार से सामान लेकर आया था. उसके बाद बाथरूम में नहाने चला गया. उसकी मां घर के काम में लग गई. उसके बाद वह भी बाहर चली गई. शाम करीब 5 बजे छोटू के पिता उसकी मां को लेने चले गए. पीछे से छोटू ने तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम चलाकर कमरे में फांसी लगा ली. माता पिता घर लौटे तो बेटा फांसी पर लटका मिला. वीरम ने बताया कि उसके कोई तनाव नहीं था. किसी से कर्ज का लेन देन भी नहीं था. पत्नी भी राजी खुशी पीहर गई थी.

रेलवे कॉलोनी थाना के हेड कांस्टेबल जनकराम ने बताया कि युवक ने घर में ही फांसी लगाई थी. परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए थे. वहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद पुलिस को सूचना मिली. शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के कमरे की तलाशी में कुछ नहीं मिला. अब परिजन सुसाइड नोट की बात कह रहे हैं. इसका पता लगाकर शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें :- दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement