मैनपुरी। SP ने कुरावली इंस्पेक्टर मोहर सिंह को निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि होली के त्यौहार पर 12 बोतल शराब मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था। कोतवाल का ग्राम प्रधान से 12 बोतल महंगी शराब मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था।
पढ़ें :- विनय शंकर तिवारी का सियासी सफर: पिता हरिशंकर की विरासत से विधायक बनने तक
कोतवाल ने कहा था कि जिले के अधिकारियों को शराब पहुंचाना है। इस मामले की जांच SP विनोद कुमार ने SP देहात को सौंपी थी। जांच के बाद SP मैनपुरी विनोद कुमार ने कार्रवाई करते हुए कोतवाल को निलंबित कर दिया।