Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. कुलदीप को टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, अब इंग्लैंड की ओर से दिखाएंगे दम

कुलदीप को टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, अब इंग्लैंड की ओर से दिखाएंगे दम

By HO BUREAU 

Updated Date

कुलदीप को टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, अब इंग्लैंड की ओर से दिखाएंगे दम

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 और वनडे सीरीज का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम के प्रदर्शन के अलावा प्लेइंग-11 में किए गए फैसले भी चर्चा में रहे। इनमें सबसे ज्यादा सवाल भारतीय स्पिनर “कुलदीप यादव” को लेकर उठे, जिन्हें तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय सीरीज खत्म होने के बाद कुलदीप यादव का इंग्लैंड में क्रिकेट सफर जारी रहेगा। भारतीय स्पिनर अब इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाते नजर आएंगे।

पढ़ें :- ब्राजील के बाहर होने के बाद नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

यॉर्कशर ने कुलदीप को किया टीम में शामिल

इंग्लैंड की प्रतिष्ठित काउंटी टीम “यॉर्कशर क्रिकेट क्लब” ने आगामी घरेलू मुकाबलों के लिए कुलदीप यादव को अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया है। कुलदीप को विदेशी खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। वह यॉर्कशर के लिए व्हाइट-बॉल मुकाबलों के साथ-साथ काउंटी क्रिकेट में भी खेलेंगे। यह कुलदीप के लिए एक खास मौका है, क्योंकि पहली बार वह किसी इंग्लिश काउंटी क्लब की ओर से मैदान पर उतरेंगे। अपनी खास स्पिन गेंदबाजी के कारण वह यॉर्कशर के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे सकते हैं।

8 मुकाबलों में खेलने का मौका

यॉर्कशर के साथ कुलदीप यादव का कार्यकाल कुल “8 मुकाबलों” का होगा। इसमें “5 मेट्रो बैंक वन डे कप” मैच और “3 रोथसे काउंटी चैंपियनशिप” मुकाबले शामिल हैं। वनडे कप में उनका मुकाबला 24 जुलाई को ग्लेमॉर्गन के खिलाफ प्रस्तावित था। इस मुकाबले के साथ कुलदीप के इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में खेलने की शुरुआत हो सकती है।

यह भी देखें: नकल पर सख्ती, छात्रों के अधिकार पर SC का फैसला, संसद में नया परीक्षा संशोधन बिल पेश

काउंटी क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुलदीप यादव भारत के प्रमुख स्पिन विकल्पों में शामिल रहे हैं। वनडे क्रिकेट में उनकी विकेट लेने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। अब काउंटी क्रिकेट उनके लिए इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को साबित करने का नया अवसर होगा। टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने के बाद कुलदीप के पास यॉर्कशर के साथ शानदार प्रदर्शन करने का मौका है। उनके प्रदर्शन पर भारतीय क्रिकेट फैंस की भी नजर रहेगी। काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कुलदीप के आत्मविश्वास और फॉर्म के लिए अहम साबित हो सकता है।

Edited by- Ritu Joshi

पढ़ें :- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम. एस. धोनी को बीसीसीआई समेत इन नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement