मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
झारखंड

कुरमी आंदोलन के कारण 3 दिन में 170 ट्रेनें रद्द, रेलवे को हुआ 100 करोड़ का नुकसान

इंडिया वॉइस

कुरमी समाज का रेल चक्का जाम आंदोलन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. इसकी वजह से 170 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईंदो हजार यात्रियों ने कैंसिल कराए टिकट.

Indian railway image
Indian railway rules change the date of train journey without ticket cancellation
शेयर करें

पश्चिम बंगाल में दो जगहों पर कुरमी समाज का रेल चक्का जाम आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा. तीन दिनों में लाइन जाम से 170 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. वहीं, रेलवे को 100 करोड़ का नुकसान हो चुका है. इस आंदोलन से तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के चक्रधरपुर, खड़गपुर, रांची एवं आद्रा रेल मंडल के यात्री रोज परेशान हो रहे हैं. रांची रेलमंडल होकर चलने वाली पांच ट्रेन रद्द रही.

इधर, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन को यात्री टिकट और माल ढुलाई में 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है. दूसरी ओर, तीन दिनों में चक्रधरपुर रेल मंडल के दो हजार टिकट यात्रियों ने रद्द कराए हैं. टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनें रद्द होने से रोज यात्री हंगामा कर रहे हैं. कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने और कुरमाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग के लिए आंदोलनरत हैं.
चक्का जाम के कारण रांची-हावड़ा, आद्रा-बड़काकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर, हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस और बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी मेमू पैसेंजर रद्द रही. इसके अलावा हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रद्द रही.

शेयर करें