1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभलः मकान मालिक के बेटे ने किराएदार की बेटी को बनाया हवस का शिकार, 30 हज़ार का लालच देकर मामले को दबाने की कोशिश, दर्ज़ हुई एफआईआर

संभलः मकान मालिक के बेटे ने किराएदार की बेटी को बनाया हवस का शिकार, 30 हज़ार का लालच देकर मामले को दबाने की कोशिश, दर्ज़ हुई एफआईआर

यूपी के संभल जिले के नखासा थाना इलाके में शर्मनाक घटना घटी है। मकान मालिक के लड़के ने गरीब किराएदार की 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 30 हजार का लालच देकर आरोपियों ने दो दिन तक मामले को दबाए रखने की कोशिश की। बाद में पीड़िता की मां ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

By Rakesh 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले के नखासा थाना इलाके में शर्मनाक घटना घटी है। मकान मालिक के लड़के ने गरीब किराएदार की 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 30 हजार का लालच देकर आरोपियों ने दो दिन तक मामले को दबाए रखने की कोशिश की। बाद में पीड़िता की मां ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने रेप के आरोपी नाबालिग लड़के को किशोर न्यायालय भेजा है ।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना नखासा थाना इलाके की है। यहां एक कलाकार का परिवार इस गांव में किराए पर रहता है। बताया जाता है कि गुजारा न होने पर पीड़ित परिवार की महिला भीख मांग कर भी पेट भरती है।

आरोप के अनुसार गृहस्वामी की गैरमौजूदगी में मकान मालिक के लड़के ने किराएदार की सात साल की लड़की से दुष्कर्म किया और किसी से कुछ भी नहीं कहने के लिए पीड़िता को धमकाया। बाद में जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी मां को अपने साथ घटी वारदात बताई। जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

इस मामले में पीड़ित परिवार ने जब मकान मालिक को सारी बात बताई तो मामले को दबाने की कोशिश की गई। यही नहीं पीड़ित परिवार को तीस हजार रुपए देने का लालच देकर मुंह बंद करने की आरोपी पक्ष ने कोशिश की। लेकिन पीड़ित परिवार आरोपियों के दबाव में नहीं आया।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी असमोली संतोष कुमार ने बताया कि रेप का आरोपी नाबालिग है। इसलिए उसे किशोर न्यायालय भेजा गया है। वहीं पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

पढ़ें :- बरेली पुलिस ने बड़े सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, सट्टा गैंग के सरगना सहित 22 लोगों गिरफ्तार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com