1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोईः लव, सेक्स और धोखा फिर मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाव, पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर

हरदोईः लव, सेक्स और धोखा फिर मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाव, पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर

यूपी के हरदोई जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर मुस्लिम युवक ने महिला का शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। शादी की बात पर हिन्दू महिला पर मुस्लिम धर्म अपनाने का भी दबाव बनाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरिफ निवासी बांवन लोनार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

By Rakesh 

Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर मुस्लिम युवक ने महिला का शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। शादी की बात पर हिन्दू महिला पर मुस्लिम धर्म अपनाने का भी दबाव बनाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरिफ निवासी बांवन लोनार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पति से विवाद के बाद ब्यूटी पार्लर चला रही महिला के सम्पर्क में मुस्लिम युवक आया था।

पढ़ें :- संभल सांसद बर्क पर गिरफ्तारी की तलवार ! मीटर रीडिंग कई महीनों से जीरो, बिजली चोरी पर 1.91 करोड़ का जुर्माना

हरदोई में महिला के साथ मुस्लिम युवक द्वारा लव, सेक्स और धोखे के साथ मुस्लिम धर्म अपनाने के दबाव का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला लोनार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है। यहां की रहने वाली महिला अपने पति से विवाद के बाद अपने मायके में रह रही है और यहीं पर ब्यूटी पार्लर चलाती है।

ब्यूटी पार्लर के पास ही आरिफ नाम का युवक भी रहता है। युवक ब्यूटी पार्लर पर आता जाता था। दोनों का संपर्क हुआ तो आरिफ़ ने महिला को शादी का झांसा दिया और नौकरी दिलाने की बात कह कर उससे शारीरिक संबंध स्थापित किए। संबंध स्थापित करने के दौरान आरिफ ने महिला के अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। काफी दिनों तक उसने महिला का शारीरिक शोषण किया।

इधर जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो उसने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके साथ ही आरिफ ने कहा कि वह शादी तभी करेगा जब वह मुस्लिम धर्म अपनाएगी। फोटो व वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- भदोही के सपा विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आलीशान तीन मंजिला आवास होगा कुर्क, नौकरानी की आत्महत्या केस में कोर्ट का आदेश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com