Gwalior news: मध्य-प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल-दहला देने वाली घटना आई सामने ,ग्वालियर में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने अपहरण करने के बाद रेप किया,बच्ची बारात देखने निकली थी उसी समय चाचा ने बच्ची का अपहरण करके उसे खेत में ले गया,बच्ची ने चीखने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके मुंह में घास भर दी और गला घोटकर मार डाला.
पढ़ें :- चिता पर लेटी आदिवासी महिलाएं: Ken-Betwa River Linking Project के खिलाफ उग्र विरोध
यह पूरा मामला ग्वालियर के करहिया थाना के दुबही गांव की है,इस मामले की खबर मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. खास बात यह है कि आरोपी खुद 3 साल की बच्ची का पिता है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शेरु बच्ची के पारिवारिक रिश्ते में दूर का चाचा लगता था.बच्ची बारात देखने के लिए अपने घर से निकली थी. देर तक जब वो घर नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की. रात भर उसका कहीं पता नहीं चल पाया. मंगलवार सुबह से परिवार वालों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा. गांव के लोगों ने बताया कि बच्ची को उन्होंने गांव के ही शेरू के साथ देखा था.
परिवार की रिपोर्ट पर मंगलवार दोपहर 12 बजे करहिया थाने में बच्ची के अपहरण का केस दर्ज किया गया. इसमें शेरू जाटव के साथ ही कालू नाम के एक व्यक्ति को और आरोपी बनाया गया. पुलिस ने 26 साल के शेरू जाटव को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो पहले वो गुमराह करने लगा. उसने कालू नाम के व्यक्ति पर बच्ची को ले जाने की कहानी सुनाई. पुलिस ने कालू को तलाशा तो पता चला कि कालू नाम का कोई शख्स गांव में रहता ही नहीं है. आखिर में देर शाम पुलिस ने सख्ती करके पूछताछ की तो शेरू जाटव टूट गया. उसने बताया कि बच्ची की लाश गांव के पास ही खेत में पड़ी है
मंगलवार रात करीब 11 बजे जब शेरू जाटव ने पुलिस को बच्ची की हत्या होने की बात बताई तो फिर पुलिस उसे लेकर खेत में पहुंची. वहां बच्ची की लाश पड़ी हुई थी. पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी. खेत में बच्ची की लाश पड़ी थी. उसके ऊपर घास भी डाला गया था. फॉरेंसिक टीम ने बच्ची के शव का बारीकी से मुआयना किया तो बच्ची के अंदरूनी अंगों से ब्लीडिंग हो रही थी. उसके गले और शरीर पर नाखूनों के निशान भी थे.
ग्वालियर देहात के एडिशनल एसपी जयराज कुबेर भी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने बताया घटनास्थल देखने के बाद आशंका है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म हुआ. उसके बाद उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई है. बच्ची के शव का आज पीएम कराया जाएगा जिसमें उसके साथ हुए वहशियाना कृत्य की हकीकत सामने आएगी.