1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. दतिया में बीजेपी में बगावत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही हाईवे जाम, पथराव और आंसू गैस

दतिया में बीजेपी में बगावत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही हाईवे जाम, पथराव और आंसू गैस

दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद भाजपा में बगावत तेज हो गई। समर्थकों ने दतिया-झांसी हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

By HO BUREAU 

Updated Date

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी  में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध हिंसक हो गया। नाराज समर्थकों ने दतिया-झांसी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब 15 से 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान कई बसें और एंबुलेंस भी घंटों तक फंसी रहीं।

पढ़ें :- भाजपा ने सबको चौंकाते हुए मोहन यादव पर जताया भरोसा, बनाए गए MP के नए CM, नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के स्पीकर बनें

शुक्रवार शाम शुरू हुआ प्रदर्शन पूरी रात चलता रहा। शनिवार सुबह प्रशासन ने हाईवे खाली कराने की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उनके नहीं मानने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प और पथराव हुआ।

टिकट विवाद में हिंसक प्रदर्शन

पथराव में पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासन का कहना है कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया, बल्कि केवल आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाया है। उपद्रव के दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई, पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाया गया और कुछ स्थानों पर आगजनी की भी कोशिश हुई। प्रदर्शन की शुरुआत टिकट घोषित होने के तुरंत बाद हुई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाईवे पर उतर आए और “नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद” तथा “टिकट वापस लो” के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक पार्टी अपना फैसला वापस नहीं लेती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने 24 घंटे के भीतर टिकट नहीं बदले जाने पर दोबारा हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दी है।

ये भी पढ़े: बिहार में एनडीए ‘पांडवों’ की तरह एकजुट, PM मोदी हैं ‘विश्व शांतिदूत’: जदयू विधायक श्याम रजक

दतिया में बीजेपी संकट

विवाद के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित कई पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टिकट बदलने का फैसला स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनदेखी कर लिया गया। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कंपनियां भी बुलाई जा रही हैं। उधर, भाजपा ने आशुतोष तिवारी को संगठन का मजबूत और समर्पित चेहरा बताते हुए उम्मीदवार बनाया है, लेकिन नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का विरोध पार्टी के लिए उपचुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक चुनौती बनता दिखाई दे रहा है।

पढ़ें :- झटकाः एमपी में दीपक जोशी ने ‘कमल’ का साथ छोड़ थाम लिया ‘हाथ’

Edited by: Ritu Joshi

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com