मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
मध्य प्रदेश

झटकाः एमपी में दीपक जोशी ने ‘कमल’ का साथ छोड़ थाम लिया ‘हाथ’

Rajni

चुनावी साल में बीजेपी को झटका देते हुए दीपक जोशी आज मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए।

deepak joshi
शेयर करें

भोपाल। चुनावी साल में बीजेपी को झटका देते हुए दीपक जोशी आज मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर जोशी ने कहा कि मैं जनसंघ का दीपक हूं।

कहा कि 46 साल से मेरे पिता एक ही सीट से चुनाव लड़े थे। उन्होंने कहा कि 2018 के बाद बीजेपी में परिदृश्य तेजी से बदला है। बीजेपी से ईमानदारी और शुचिता को गायब किया जा रहा था। हाथ में अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तस्वीर थामे दीपक जोशी ने कहा कि उनके पिता का स्मारक आज तक नहीं बना।

बीजेपी के शासन में माफियावाद हावी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान कमलनाथ ने मेरे पिता का स्मारक बनाने का वादा किया था लेकिन बीजेपी वालों ने हमको भुला दिया। दीपक जोशी ने कहा कि बीजेपी के शासन में माफियावाद हावी हो गया है।

कहा कि देवास और भोपाल में कैलाश जी के नाम पर कुछ नहीं हुआ। दीपक जोशी ने कहा, ‘ मैं बिना शर्त केवल सम्मान की खातिर कांग्रेस में शामिल हुआ हूं, अगर पार्टी कहेगी तो मैं शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से चुनाव लड़ूंगा।

टैग: BJP congress
शेयर करें