Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में माफिया अतीक की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा, सफाईकर्मी के नाम पर खरीदी गई है करोड़ों की जमीन

प्रयागराज में माफिया अतीक की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा, सफाईकर्मी के नाम पर खरीदी गई है करोड़ों की जमीन

यूपी के प्रयागराज जिले में पुलिस ने माफिया अतीक की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया है। माफिया ने करोड़ों की बेनामी संपत्ति सफाई कर्मी के नाम पर बनाई थी। पुलिस की जांच में माफिया अतीक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ। संपत्ति नवाबगंज निवासी सफाईकर्मी श्याम जी सरोज के नाम पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।

By HO BUREAU 

Updated Date

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले में पुलिस ने माफिया अतीक की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया है। माफिया ने करोड़ों की बेनामी संपत्ति सफाई कर्मी के नाम पर बनाई थी। पुलिस की जांच में माफिया अतीक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ। संपत्ति नवाबगंज निवासी सफाईकर्मी श्याम जी सरोज के नाम पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।

पढ़ें :- हमीरपुर में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान, परिजनों में कोहराम

सफाईकर्मी श्याम जी सरोज के नाम पर करोड़ों की जमीन लिखवाई गई थी। बताया जाता है कि माफिया की मौत के बाद गुर्गे जमीन को ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे थे।

पीड़ित सफाईकर्मी श्याम जी सरोज ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित की  शिकायत के आधार पर माफिया अतीक के चार गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने करैली निवासी जावेद खान, कामरान खान, फराज अहमद खान और शाहनाज खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com