Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra accident: रायगढ़ में पिकनिक मनाकर लौट रहे छात्रों से भरी बस पलटने से 2 की मौत, कई घायल

Maharashtra accident: रायगढ़ में पिकनिक मनाकर लौट रहे छात्रों से भरी बस पलटने से 2 की मौत, कई घायल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुआ एक भयंकर सड़क हादसा, पिकनिक मनाकर लौट रहे थे स्टूडेंट्स तभी हुआ यह हादसा। 48 स्कूली छात्रों को ले जारी बस खपोली थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ताजा खबर यह है कि हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। बस में बच्चों समेत कुल 52 यात्री सवाल थे।

पढ़ें :- आंध्र प्रदेश में भीषण ट्रेन हादसे में 13 की मौत, 60 से ज्यादा घायल, दो ट्रेनों के बीच हुई सीधी टक्कर

आपको बता दें कि, यह बस मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई। ये बस मुंबई के चेंबूर से मावल के लिए निकली थी। मावल स्थित थीम पार्क में गई थी, और वहीं से लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य शुरु कर दिया। सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया. सभी घायल मरीजों को प्रशासन के जरिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल छात्रों को खोपोली के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे के शिकार लोगों की मदद के लिए खोपोली पुलिस जुटी हुई है.

Advertisement