Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई, 09 अगस्त 2022। महाराष्ट्र में मंगलवार को शिंदे सरकार ने पहला कैबिनेट विस्तार किया है। सरकार में कुल 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिंदे गुट के 9-9 विधायक हैं। इस तरह आज कुल 18 विधायकों ने राजभवन की दरबार हाल में मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इन सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राजभवन के दरबार हाल में आयोजित सादे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा की ओर से राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, रविंद्र चव्हाण, अतुल सावे, मंगलप्रभात लोढ़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसी तरह शिंदे गुट से विधायक गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, शंभूराज देसाई मंत्री बने हैं। इन सभी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। पहले कैबिनेट विस्तार में किसी भी निर्दलीय विधायक को मंत्री बनने का मौका नहीं मिला है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार स्थापित हो गई है। आज इस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ है। बहुत जल्द इस सरकार का अगला विस्तार होगा और उसमें बाकी के लोगों को मंत्री पद दिया जाएगा। अब यह सरकार आम जनता के लिए काम करेगी।

इस मौके पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े मौजूद थे।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?
Advertisement