यूपी के मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरलीजनों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
Updated Date
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरलीजनों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।
मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित 4 ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज निवासी लक्ष्मण शर्मा ने अपनी छोटी बहन पिंकी की शादी 31 नवंबर 2020 को मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा निवासी रामजी शर्मा के साथ की थी। पहले तो कुछ दिन सब सही चला। शादी के बाद पिंकी और उसका पति रामजी नोएडा में रहने लगे।
मायके पक्ष ने लगाया पीटकर हत्या करने का आरोप
कुछ दिनों बाद ससुरालीजनों द्वारा पिंकी को प्रताड़ित किया जाने लगा और पैसे की मांग करने लगे। मायके पक्ष का आरोप है कि पिंकी का पति नशे का आदि था और नशे में पिंकी के साथ मारपीट करता और पैसों की मांग करता था। जिसे मायके पक्ष के लोगों ने कई बार पूरा भी किया। पर ससुरलीजनों की प्रताड़ना लगातार बढ़ती गई।
9 अगस्त को ससुरालीजनों को सूचना मिली कि पिंकी की मौत हो गई है। ससुरालीजन पिंकी के शव को गांव ले आए और घर पर शव छोड़कर फरार हो गए। पिंकी के शरीर पर चोटों के निशान मिलने पर पिंकी के भाई लक्ष्मण शर्मा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और पिंकी की पीट पीटकर हत्या का आरोप लगाया।