Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. क्रॉकरी की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

क्रॉकरी की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

यूपी के गाजियाबाद जिले के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात करीब साढ़े सात बजे क्रॉकरी की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में केमिकल और अन्य सामान होने के चलते आग ने भयानक रूप ले लिया। फैक्टरी के पास पेट्रोल पंप होने से बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई।

By HO BUREAU 

Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात करीब साढ़े सात बजे क्रॉकरी की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में केमिकल और अन्य सामान होने के चलते आग ने भयानक रूप ले लिया। फैक्टरी के पास पेट्रोल पंप होने से बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

मौके पर 12 दमकल की गाड़ियों की मदद से दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि ईस्ट कोस्ट नामक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशन से 12 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com