Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग…5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग…5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By HO BUREAU 

Updated Date

Massive fire breaks out on a boat carrying passengers

Indonesia : इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास यात्रियों को लेकर जा रही नाव में भीषण आग लग गई। इसमें 271 लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 5 लोगों की मौत हो गई है। 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। 225 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय मथुरा दौरा, 3 और 4 सितंबर को रहेंगे जिले में

लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इस फेरी को पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से निकलकर दक्षिण सुलावेसी के मकासर पहुंचना था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। आग लगने की वजह का पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें : ‘नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम’, PM मोदी ने की नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत

इंडोनेशिया में आग लगने की हो चुकी हैं कई घटनाएं

एक साल पहले भी इंडोनेशिया में आग लगने की घटना हो चुकी थी। एक यात्री जहाज में आग लग गई थी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। 150 लोगों को बचा लिया गया था।

इसके अलावा भी इंडोनेशिया में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। मई 2021 की घटना की बात करें तो जहाज टर्नेट से रवाना हुआ था। उसके कुछ समय बाद मोलुक्का सागर में KM Karya Indah फेरी में आग लग गई थी। हादसा होने के बाद क्रु मेंबर्स को समुद्र में कूदना पड़ गया था। सर्च ऑपरेशन चला कर 181 यात्रियों को बचाया गया।

पढ़ें :- पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की 24वीं पुण्यतिथि, बेटे सचिन पायलट, अशोक गहलोत समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

 

Advertisement