देश भर में आज क्रिसमस का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। चर्च की सजावट देखते ही बन रही है। तमाम नेता और लोंग एक दुसरे को क्रिसमस की बधाइंया दे रहे हैं। इसी अवसर पर बसपा सुप्रीमों मायावती ने ट्वीट करते हुए लोगों को क्रिसमस पर्व को बधाई दी। मायावती ने अपने ट्वीट में बधाई देने के साथ साथ धर्म परिवर्तन पर भी चर्चा की है।
पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग
1. क्रिसमस पर्व की सभी देशवासियों व ख़ासकर ईसाई मज़हब के मानने वाले समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। अपने सेक्युलर संविधान के तहत देश में अन्य सभी धर्म के लोगों की तरह ये लोग भी सुख-शान्ति तथा खुश व खुशहाली के साथ अपना जीवन व्यतीत करें, यही कामना। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) December 25, 2022
पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि ” क्रिसमस पर्व की सभी देशवासियों व ख़ासकर ईसाई मज़हब के मानने वाले समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। अपने सेक्युलर संविधान के तहत देश में अन्य सभी धर्म के लोगों की तरह ये लोग भी सुख-शान्ति तथा खुश व खुशहाली के साथ अपना जीवन व्यतीत करें, यही कामना।”
मायावती ने ट्वीट ने आगे ट्वीट करत हुए लिखा कि ’धर्म परिवर्तन’ को लेकर देश भर में बवाल मचाया जाना अनुचित व चिन्तनीय। जबरन हर चीज बुरी होती है और बुरी नीयत से धर्म बदलना व बदलवाना दोनों ही गलत। अतः इस मुद्दे को सही परिप्रेक्ष्य में देखना व समझना जरूरी। इसको लेकर की जा रही कट्टरवादी राजनीति से देश को लाभ कम, हानि ज्यादा।”