Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती ने विपक्ष पार्टी पर साधा निशाना, कहा:आरक्षण के मामले में कांग्रेस बीजेपी का कार्यकाल ठीक नहीं रहा है

मायावती ने विपक्ष पार्टी पर साधा निशाना, कहा:आरक्षण के मामले में कांग्रेस बीजेपी का कार्यकाल ठीक नहीं रहा है

बीएसपी अध्यक्ष मायावती आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रही है। मायावती का यह जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उनका जन्मदिन पूरे प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बीएसपी अध्यक्ष मायावती आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रही है। मायावती का यह जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उनका जन्मदिन पूरे प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मायावती ने मिडिया को बयान देते हुए विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन मनाने वालों धन्यवाद बोलते हुए कहा कि हमारे जन्मदिन की अवसर पर कमजोर और गरीब लोगो की मदद की जा रही है। हमेशा मेरी पार्टी गरीब लोगों की मदद की है। प्रदेश में 4 बार बीएसपी ने यूपी में सरकार भी चलाई है। अनेकों नई-नई जनहित की योजनाएं भी चलाई है। लेकिन जातिवादी, पूंजी वादी पार्टियों को ये अच्छा नहीं लगा है। और मेरी पार्टी को सत्ता में आने से रोका है।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेशः समाजवादी पार्टी में उथल-पुथल का दौर, पहले किसी और को टिकट, अब किसी और को

आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में तो स्थिति और भी दयनीय बनी हुई है और अब निवेश के नाम पर भाजपा नाटकबाजी कर रही है। आज अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में मेरे पार्टी के कार्यकर्ता जनकल्यकारी दिवस के रूप में मनाते है। आज मैं अपने सभी गुरुओं पूर्वजों को नमन करती हूँ और उनके दिखाए हुए रास्ते पर मूवमेंट को बढ़ाते हुए बहुत ही सादगी के साथ मना रहे है। आज मेरे कार्यकर्ता गरीब असहाय और ज़रूरतमंदो की मदद कर के जनकल्याण दिवस मना रहे है।

बसपा सुप्रीमों ने कहा कि आरक्षण के मामले में कांग्रेस बीजेपी का कार्यकाल ठीक नहीं रहा है और अब बीजेपी कांग्रेस की पद चिन्हों पर चलकर काम कर रही है। इसी वजह से निकाय चुनाव भी प्रभावित हुए हैं समाजवादी पार्टी भी अति पिछड़ों का हक न देकर छल किया है। विधानसभा और लोकसभा का चुनाव बीएसपी अकेले लड़ेगी ये पार्टी ने फैसला लिया है। जो पार्टियां बीएसपी के गठबंधन की बात कर रही है वो निराधार है।

जातिवादी मानसिकता वाली राजनितिक पार्टियों ने हथकंडे अपना कर बसपा को सत्ता मे आने से रोका हैं। इस सरकार किसान मज़दूर व्यापरी मेहनत करने वाले लोग बेहद दुखी है। भाजपा हवा हवाई घोषणा कर रही है। निवेश लाने के नाम पर भी किस्म किस्म की वाह वही लूट रही हैं। उत्तराखण्ड मे हल्द्वानी की तरह तमाम जगह लोगों को उजाड़ा जा रहा हैं। कानून व्यवस्था के नाम पर जो घिनौनी राजनीति की जा रही है वो किसी से छुपी नहीं हैं।

 

पढ़ें :- उत्तर प्रदेशः  दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग,  दोनों के चालक जिंदा जलकर मरे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com