लखनऊ। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान सामने आया है। नतीजों के बाद मायावती ने पहली प्रतिक्रिया दी है। कहा कि चुनाव में बीएसपी का भयंकर नुकसान हुआ है। जिन अन्य जातियों को टिकट दिया उन्हें वोट नहीं मिला।
पढ़ें :- मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं - अभी भी अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अशोक सिद्धार्थ के कहने पर...'
अब सोच समझकर ही टिकट बाटेंगे। मायावती ने मुसलमानों, पिछड़े समाज के उम्मीदवारों पर सवाल उठाए। मायावती को यूपी के नतीजों से बहुत बड़ा झटका लगा है। कहा कि वह इसके लिए आत्ममंथन और समीक्षा करेंगी। केवल मेरी अपनी जाति ने बीएसपी को वोट किया है।