हाथरस। उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस में एक सत्संग में हुई भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया है। भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। पुलिस ने एफआईआर में मुख्य सेवादार मधुकर को मुख्य आरोपी बनाया था। इस मामले पर अब बीएसपी चीफ मायावती ने प्रतिक्रिया दी है।
पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला
मायावती में साफ़ तौर पर कहा है कि देश में गरीबों पीड़ित दलित को अपनी समस्या लेकर भोले बाबा जैसे अंधविश्वासी और पाखंडी बाबाओ के पास नहीं जाना चाहिए लोगों को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बने रास्ते पर चलकर स्वयं सत्ता का भोग करना चाहिए अपनी तकदीर खुद इन्हें अपने हाथों से लिखनी चाहिए मायावती ने बड़े सांफ अंदाज में यह भी कह दिया कि ऐसे लोगों को अपनी पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ जुड़ना चाहिए तभी देश और प्रदेश के गरीब शोषित वंचित लोग हाथरस जैसे कांड से बच सकते हैं।
मायावती ने मांग करते हुए कहा है कि हाथरस कांड जिस तरीके से हुआ ऐसे बाबाओ के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और जो भी इसमें दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ भी प्रदेश सरकार कार्रवाई करें ऐसे तमाम बाबाओ के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए जो इस तरीके की भीड़ को इकट्ठा करते हैं मायावती ने यह भी कहा है कि अपने राजनीतिक लाभ के चलते सरकार को ढीला नहीं पढ़ना चाहिए ताकि भविष्य में लोगों को इस तरीके से लोगों को अपनी जान ना गंवानी पड़े।