1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 25 दिनों तक डॉक्टर की लाश के साथ सोता रहा शख्स,मेरठ में भी हो चुकी है कानपुर जैसी घटना

25 दिनों तक डॉक्टर की लाश के साथ सोता रहा शख्स,मेरठ में भी हो चुकी है कानपुर जैसी घटना

कानपुर में डेढ़ साल तक मृतक के साथ रहने जैसी घटना मेरठ में भी हो चुकी है. एक शख्स अपने मुर्दा भाई की लाश के साथ 25 दिनों तक रहा.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर में डेढ़ साल बाद तक मृतक का अंतिम संस्कार ना करने जैसा मामला मेरठ में भी सामने आ चुका है. करीब आठ साल पहले भाई की मौत के बाद उसकी लाश के साथ उसका भाई करीब 25 दिन तक सोता रहा. जानकारी के मुताबिक व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार था.जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था.

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

जानकारी के मुताबिक शास्त्रीनगर निवासी एक मकान में दो बुजुर्ग भाई रहते थे. डॉ. हरीश बगई की अगस्त 2014 में मृत्यु हो गई थी. मौत के बाद भी उनके छोटे भाई ने अंतिम संस्कार नहीं किया और लाश के साथ ही घर में सोता रहा.रोजाना भाई के लिए खाना बनाता था. इस दौरान उन्होंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था. इतना ही नहीं, घर के खिड़की दरवाजे बंद ही रखते थे. दुर्गंध बाहर न जाए, इसलिए घर में कई तरह के इत्र का इस्तेमाल कर रहे थे. कई दिन गुजरने के बाद लाश सड़ने लगी और दुर्गंध आसपास के लोगों के घरों तक पहुंचने लगी. इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई.
पता चला कि डॉ. हरीश के छोटे भाई की हालत ठीक नहीं है और डिप्रेशन का शिकार थे. पूछताछ में पता चला कि बुजुर्ग अपने भाई की लाश के साथ ही सोता था और उसके लिए खाना भी बनाता था.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com