Mexico: उत्तरी मैक्सिको से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है,मैक्सिको के एक सीमावर्ती शरह में स्थित जेल पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया,इस हमले में 10 सुरक्षाकर्मी और 4 कैदियों कि दर्दनाक मौत हो गई, जेल में तैनात सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले ही बंदूकधारी गोलियां बरसाते हुए जेल के अंदर घुस गए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं.
पढ़ें :- दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार
इस घटना के बाद जेल में मची भगदड़ का फायदा उठाते हुए 24 कैदी भी फरार हो गए. इस जेल में अन्य कैदियों के साथ ड्रग कार्टेल से जुड़े कुख्यात अपराधी भी बंद हैं. उनका कहना है कि 4 लोगों को दबोचा गया है, लेकिन फिलहाल यह बताना कठिन है कि वे कैदी हैं या फिर हमलावर. दूसरी तरफ जेल से फरार हुए 24 कैदियों की पहचान भी अभी तक नहीं हो सकी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी मैक्सिको के चवावा में स्थित जेल पर बख्तरबंद वाहनों में आए हमलावरों ने हमला कर दिया. इससे मौके पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई. बंदूकधारी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे. हमले के बाद जारी बयान में बताया गया कि इस घटना में 10 सुरक्षाकर्मियों और 4 कैदियों की मौत हो गई. वहीं, 24 कैदी भी जेल से फरार हो गए. जेलब्रेक की घटना को स्थानीय समय के अनुसार सुबह में अंजाम दिया गया.
बंदूकधारियों के हमले के बाद कैदियों के बीच झड़प हो गई, जिससे हालात और भी बिगड़ गए थे. जेल पर हमले से पहले कुछ बंदूकधारियों ने स्थानीय पुलिस पर भी गोलियां चलाई थीं. पुलिस ने हमले में शामिल 4 अपराधियों को पकड़ लिया था. बाद में हमलावरों ने जेल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया.