मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Rajasthan news: उदयपुर में बजरंग दल के पदाधिकारी के सिर में मारी 3 गोली, मौके पर हुई मौत ,सीसीटीवी फुटेज में दो युवक भागते दिखे

इंडिया वॉइस

Bajrang Dal Worker Murder:राजस्थान के उदयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,उदयपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता राजू परमार को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई,हमलावरो ने उनके सिर में बेहद करीब से 3 गोली मारी.जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई ,यह घटना सोमवार शाम की है.

शेयर करें

Udaipur:राजस्थान के उदयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,उदयपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता राजू परमार को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई,हमलावरो ने उनके सिर में बेहद करीब से 3 गोली मारी.जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई ,यह घटना सोमवार शाम की है.इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम अंबामाता थाना इलाके के रामपुरा चौराहे के समीप एकलिंग नाथ गार्डन के पास राजू परमार को दुकान से बाहर बुलाया गया और बहुत ही नजदीक से उसके सिर में ताबड़तोड़ 3 गोली मार दी गई. घटना के बाद मौके पर खून बिखर गए. मौके पर मौजूद परिजन और अन्य व्यक्तियों ने राजू को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए. काफी समझाइश के बाद शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया जा सका.

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी चंद्रशील ठाकुर, डीएसपी l, थाना अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली. इसके साथ ही आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए गए. सीसीटीवी फुटेज में दो युवक पैदल भागते हुए नजर आ रहे हैं, ऐसे में प्राथमिक तौर पर पुलिस को इन्हीं लोगों पर हत्‍याकांड को अंजाम देने का अंदेशा है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

इसी बीच प्रीतम सिंह नाम के एक युवक ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर हत्‍याकांड को लेकर सनसनीखेज दावा किया है. इस फेसबुक पोस्‍ट में प्रीतम ने राजू परमार की हत्या की जिम्मेदारी ली है. प्रीतम सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि राजू परमार उनके मामा की करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन हड़पना चाहता था, इसीलिए उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच आगे बढ़ा रही है.

शेयर करें