Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gorakhpur : रिटायर्ड BSF कर्मी के बेटे की ताबड़तोड़ चाकू मार कर हत्या , पुलिस जांच में जुटी

Gorakhpur : रिटायर्ड BSF कर्मी के बेटे की ताबड़तोड़ चाकू मार कर हत्या , पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र की एक दुकान पर नाश्ता कर रहे - रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी के बेटे की पांच मनबढ़ों ने रविवार रात करीब नौ बजे ताबड़तोड़ चाकू मार कर हत्या कर दी।

By up bureau 

Updated Date

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र की एक दुकान पर नाश्ता कर रहे – रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी के बेटे की पांच मनबढ़ों ने रविवार रात करीब नौ बजे ताबड़तोड़ चाकू मार कर हत्या कर दी। खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Kaushambi : हिंदूवादी संगठन ने घेराबंदी कर गौतस्करो को पकड़ा, 300 से ज्यादा गोवंश किये बरामद

पूरा मामला

दरअसल खोराबार थाना क्षेत्र के हक्काबाद हरिजन बस्ती टोला निवासी बीएसएफ से रिटायर्ड रामवृक्ष भारती का 25 वर्षीय बेटा नकुल भारती अपने दोस्त अविनाश के साथ रविवार रात करीब 8.40 बजे पकवा चौराहे पर बाजार करने गया था।

वहां से दोस्त के साथ घर लौटते समय एक दुकान पर से रूककर नाश्ता करने लगा। तभी वहां दूसरे गांव के पांच युवक पहुंचे। किसी बात पर विवाद के बाद युवकों ने नकुल पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला करके घायल कर दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे नकुल के भाई महेंद्र भारती ने पुलिस को जानकारी दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में नकुल सबसे छोटा था। वह दो बच्चों का पिता भी था। मौत के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही हत्या का दर्ज कर लिया जाएगा।

पढ़ें :- Hardoi : संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ढाबे के वेटर की मौत, मचा हड़कंप, पुलिस ने पीएम को भेजा शव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com