Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Monkeypox Alert : लखनऊ के अस्पतालों में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट

Monkeypox Alert : लखनऊ के अस्पतालों में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट

UttarPradesh News : यूपी की राजधानी लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में मंकी पॉक्स का अलर्ट जारी कर दिया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 27 मई । राजधानी लखनऊ के सभी सरकारी अस्पतालों में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ विभाग की ओर से एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें :- बदायूं में मतदान 7 को, बनाए गए 1720 मतदान केंद्र

लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि अभी उत्तर प्रदेश में मंकी पॉक्स का एक भी केस सामने नहीं आया है। इसके बावजूद अस्पतालों के सीएमएस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि मंकी पॉक्स पीड़ितों को बुखार आता है। शरीर में चकत्ते पड़ जाते हैं और छाले निकल आते हैं। यह लक्षण चार हफ्ते तक रहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com