1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Moody’s Cuts Economic Growth : मूडीज ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 8.8 फीसदी किया

Moody’s Cuts Economic Growth : मूडीज ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 8.8 फीसदी किया

मूडीज ने साल 2022 के लिए भारत की GDP ग्रोथ 9.1 से घटाकर 8.8 फीसदी किया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 26 मई। गुरुवार को रेटिंग एजेंसी मूडीज ने साल 2022 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 8.8 फीसदी कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने इससे पहले विकास दर 9.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। हालांकि साल 2023 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ रेट के अनुमान को 5.4 फीसदी पर बरकरार रखा है।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

साल 2022 में भारत की GDP ग्रोथ 8.8 फीसदी रहेगी

साख निर्धारण करने वाली मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने गुरुवार को साल 2022-23 के लिए जारी वृहद वैश्विक परिदृश्य का अद्यतन रिपोर्ट में ये बात कही। एजेंसी ने कहा कि ऊंची महंगाई दर की वजह से साल 2022 में भारत की GDP ग्रोथ 8.8 फीसदी रहेगी। मूडीज ने कहा कि निर्यात, GST, माल ढुलाई जैसे आंकड़ें बताते हैं कि दिसंबर, 2021 की तिमाही से वृद्धि दर ने गति पकड़ी है, जो इस साल पहले 4 महीने जारी रही।

2023 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.4 फीसदी बरकरार

रिपोर्ट के मुताबिक कच्चे तेल, खाद्य और उर्वरक के दाम में तेजी से घरों की वित्तीय स्थिति और आने वाले महीनों में खर्च पर असर पड़ेगा। ऊर्जा और खाद्य महंगाई को काबू में रखने के लिए नीतिगत दर में वृद्धि से मांग में सुधार की गति धीमी पड़ेगी। एजेंसी ने कहा कि हमने साल 2022 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 8.8 फीसदी किया है, जो इससे पहले 9.1 फीसदी रहने का अनुमान था। हालांकि साल 2023 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 5.4 फीसदी पर बरकरार रखा गया है।

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

गौरतलब है कि इससे पहले विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान 8 फीसदी कर दिया था। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी विकास दर के अनुमान को घटाकर 8.2 फीसदी, जबकि एशियाई विकास बैंक ने विकास दर 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी वित्त साल 2021-22 में विकास दर का अनुमान 7.8 फीसदी से घटाकर 7.2 फीसदी कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com