1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नड्डा ने कहा- विपक्ष कर रहा परिवारवाद और वोटबैंक की राजनीति, मोदी ने शुरू किया विकास का युग

नड्डा ने कहा- विपक्ष कर रहा परिवारवाद और वोटबैंक की राजनीति, मोदी ने शुरू किया विकास का युग

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक की मेजबानी करने के लिए शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर तंज कसा।

By Rajni 

Updated Date

भवानी (ओडिशा)।  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक की मेजबानी करने के लिए शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर तंज कसा। उन्हें याद दिलाया कि वह कांग्रेस की नेता और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ही थीं जिन्होंने उन्हें आपातकाल के दौरान महीनों के लिए जेल में डाल दिया था।

पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट

यहां एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कड़ी चुनौती देने के लिए एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस बैठक की मेजबानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही लालू प्रसाद यादव पूरे 22 महीने जेल में रहे।

कांग्रेस की इंदिरा और राहुल की दादी ने उन्हें जेल में डाला था। यही नीतीश कुमार पूरे 20 महीने जेल की सलाखों के पीछे रहे। कांग्रेस की इंदिरा गांधी ने उन्हें जेल में डाला था।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि हिन्दुओं की बात करने वाले उनके पिता बालासाहेब ठाकरे कहा करते थे कि वह शिवसेना को कभी कांग्रेस नहीं बनने देंगे और जिस दिन कांग्रेस से हाथ मिलाना पड़े तो वह अपनी दुकान बंद कर देंगे।

नड्डा ने इस अवसर पर परिवारवाद और वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में विकासवाद और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति की एक नई संस्कृति आरंभ की है।

पढ़ें :- भाजपा ने उत्तर प्रदेश में किया संगठनात्मक विस्तार, कई नए चेहरे को मिली एंट्री

विपक्षी नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री को निशाना बनाए जाने पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा होती है, तो यहां कांग्रेसी नेताओं के पेट में मरोड़ उठते हैं। उनको पसंद नहीं आता कि दुनिया में मोदी की प्रशंसा हो रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com