सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस भर्ती में सेंध लगाकर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर परीक्षा दे रहे एक नटवरलाल को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस की मुस्तादी के चलते बायोमेट्रिक में यह नटवरलाल फस गया सहारनपुर की थाना सदर बाजार पुलिस ने पुलिस परीक्षा दे रहे इस नेटवर्क लाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
आपको बता दें कि पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि मेरा असली नाम धीरज कुमार पुत्र जगदीश कुमार है और बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव सैदपुर का रहने वाला हूं। बताया कि, ‘मेरी उम्र करीब 32 साल है। उप निरीक्षक पद के लिए परीक्षा दी थी लेकिन फेल हो गया था। उम्र अधिक होने जाने के कारण फिर दोबारा से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की। इस बार अपनी उम्र कम करा ली और नाम भी बदल लिया। बताया कि, ‘मेरी असली जन्मतिथि 2009 है लेकिन इस बार जन्मतिथि 2002 करवाई थी। इस तरह दूसरे नाम से परीक्षा देने आया था लेकिन पकड़ा गया। इस पूरे मामले पर सहारनपुर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पकड़े गए नटवरलाल से हर पहलुओं की जांच पड़ताल की गई है और जांच के बाद धीरज उर्फ रवि कुमार को जेल भेजा जा रहा है।