Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में एक डबल डेकर बस में आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे जेवर कार्गो एयरपोर्ट के पास हुई।✍️Avinay Mishra
Updated Date
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में एक डबल डेकर बस में आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे जेवर कार्गो एयरपोर्ट के पास हुई। इस घटना पर PMO के मुताबिक, पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
उन्होंने एक्स के जरिए कहा कि ‘मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। मृतकों के परिवारों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।’

CM योगी ने घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है। CM योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मृतकों के परिवारों से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स के जरिए कहा कि ‘ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
दरअसल, बस में 35 लोग सवार थे। फायर ब्रिगेट की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बस का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। बस में आग लगते ही यात्री इधर – उधर भागने लगे। अफरा – तफरी का माहौल हो गया। यात्री बस से कुदकर अपनी जान बचा रहे थे। देखते ही देखते पूरी बस में आग फैल गई। इसमें कई यात्री झुलस गए।
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।