1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः बस्तर संभाग में नक्सलियों ने दो यात्री बसों को किया आग के हवाले, मोबाइल टावर की बैटरी फूंकी

छत्तीसगढ़ः बस्तर संभाग में नक्सलियों ने दो यात्री बसों को किया आग के हवाले, मोबाइल टावर की बैटरी फूंकी

बस्तर संभाग के बीजापुर में नक्सलियों का उत्पात दूसरे दिन भी शनिवार को जारी रहा। नक्सलियों ने बीजापुर जिले को निशाना बनाया। जिले के बासागुडा और उसूर इलाके में नक्सलियों ने देर शाम कुशवाहा ट्रेवल्स की दो यात्री बसों में आग लगा दी। ये यात्री बस जगदलपुर से बासागुड़ा के लिए रवाना हुई थी।

By Rakesh 

Updated Date

बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर में नक्सलियों का उत्पात दूसरे दिन भी शनिवार को जारी रहा। नक्सलियों ने बीजापुर जिले को निशाना बनाया। जिले के बासागुडा और उसूर इलाके में नक्सलियों ने देर शाम कुशवाहा ट्रेवल्स की दो यात्री बसों में आग लगा दी। ये यात्री बस जगदलपुर से बासागुड़ा के लिए रवाना हुई थी।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

तिम्मापुर के पास दुर्गा मंदिर के समीप यात्रियों को बस से उतारकर बस में आग लगा दी। एक अन्य घटना में आवापल्ली से रायपुर के लिए निकली रॉयल बस में करीब साढ़े 6 बजे दुगाईगुड़ा गांव के पास यात्रियों को बस से उतार कर आग लगा दिया। वहीं सोमनपल्ली में नक्सलियों ने बीएसएनएल के मोबाइल टावर की बैटरी में आग लगा दी थी। इसके अलावा बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों के अंदरूनी इलाकों में नक्सलियों ने बंद के समर्थन में जगह-जगह पर्चे चिपकाए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com