Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. प्रधानमंत्री मोदी आज मोरबी में हनुमान जी 108 फुट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी हनुमान जयंती के मौके पर सुबह 11 बजे मोरबी में हनुमान जी की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

2. अमित शाह 22 से 24 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, बिहार और पुदुचेरी के दौरे पर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 से 24 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, बिहार और पुदुचेरी के दौरे पर रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक शाह अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान 22 अप्रैल को पहले मध्य प्रदेश जाएंगे। 23 अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे और 24 अप्रैल को शाह पुदुचेरी में रहेंगे। 3 दिवसीय यात्रा के दौरान शाह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. वाराणसी में उप राष्ट्रपति नायडू का भव्य स्वागत, गंगा आरती में हुए शामिल

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू अपने परिवार के साथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे। अयोध्या से प्रेसिडेंशियल ट्रेन उप राष्ट्रपति को लेकर कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर 4 पर आई। स्टेशन पर उप राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उप राष्ट्रपति नायडू गंगा पूजन के बाद पत्नी के साथ गंगा की महाआरती की अद्भुत और विहंगम छटा देख भाव विभोर नजर आए।

4. मप्र : गिरिराज सिंह ने किसानों को बताए अधिक लाभ कमाने के उपाय

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह ने खंडवा जिले में किसानों को कम लागत में अधिक लाभ कमाने के उपाय बताए। उन्होंने किसान से कहा कि तालाब के आसपास सुरजना के भी पेड़ लगाएं जाएं, ताकि उससे भी आपको आय प्राप्त होगी। उन्होंने टिशू कल्चर की खेती को बढ़ावा देने के लिए कम खेती वाले किसानों से मुर्गी पालन, पशुपालन भी करने के लिए सुझाव दिया।

5. बिहार में मौजूद है दूध और मछली उत्पादन की अपार संभावनाएं – पुरुषोत्तम रुपाला

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने शुक्रवार को पिपराकोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय पशु आरोग्य सह कृषि उन्नति मेला एवं उद्यान महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन के साथ प्राकृतिक खेती के द्धारा किसानों की आमदनी बढाने के लिए केन्द्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ज्यादा दूध के उत्पादन के साथ केवल बछिया को जन्म देने वाली गोवंश को तैयार करने की दिशा में काम हो रहा है। इसके लिए टेस्ट ट्यूब के साथ अन्य अनुसंधान किए जा रहे है।

6. प्रधानमंत्री मोदी ने जो काम दिया है उसे पूरा करने में लगा हूं- आरके सिंह

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो काम दिया है उसे पूरा करने में लगा हूं। इन दिनों आरके सिंह बिहार के दौरे पर हैं। शुक्रवार को अपने बिहार प्रवास के दौरान वो सहरसा पहुंचे। जहां उन्होंने जिले के सत्तर कटैया प्रखंड स्थित सिहौल पावर ग्रिड उपकेंद्र का लोकार्पण किया।

7. SC-ST वर्ग के कल्याण के लिए 8 साल में हुए महत्वपूर्ण कार्य- BJP

BJP ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर अनुसूचित जाति, जनजाति (SC-ST) और पिछड़े वर्ग की अनदेखी का आरोप लगाया है। BJP ने कहा कि पहले के 55 सालों की तुलना में पिछले 8 साल में इस वर्ग के कल्याण के लिए ज्यादा कार्य हुए हैं।

8. मनसे में राज ठाकरे से नाराज 35 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे की ओर से मस्जिदों से लाउडस्पीकर निकालने की चेतावनी देने के बाद उनकी पार्टी के 35 पदाधिकारियों ने मनसे की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने कहा कि मनसे अपनी भूमिका पर अडिग रहेगी और 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर ना हटाए जाने पर हर मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करवाएगी।

9. सिख फॉर जस्टिस की 29 अप्रैल को DC दफ्तरों में खालिस्तान का झंडा फहराने की धमकी

प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने हरियाणा को खालिस्तान बनाने की धमकी दी है। एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा है कि 29 अप्रैल को गुरुग्राम से अंबाला तक उपायुक्त कार्यालयों पर खालिस्तान का झंडा फहराया जाएगा। पन्नू की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

10. बारामुला : आतंकियों ने सरपंच को मारी गोली, मौत

बारामूला जिले के पट्टन इलाके में शुक्रवार शाम को आतंकियों ने एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सरपंच की पहचान मंजूर अहमद पुत्र मोहम्मद सादिक के रूप हुई है।

Advertisement