Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 08 मई 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. उत्तराखंड : आज खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 11 हजार तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। भगवान विष्णु को समर्पित बदरीनाथ मंदिर के कपाट सुबह 6.15 बजे खुले। इस बीच बद्रीनाथ यात्रा के लिए लगभग 11000 तीर्थयात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

2. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा को समानता, सर्व सुलभ, सर्व समावेशी और गुणवत्ता के उद्देश्यों के साथ लागू किया जा रहा है।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. मुख्यमंत्री योगी ने किया बुंदेलखंड के प्रथम वातानुकूलित जिम्नेजियम हॉल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बुंदेलखंड के पहले वातानुकूलित जिम्नेजियम हॉल का लोकार्पण और उद्घाटन कन्याओं के साथ किया। उन्होंने छोटे और कुछ बड़े बच्चों द्वारा किए गए करतबों को भी देखा।

4. ज्ञानवापी परिसर में दूसरे दिन नहीं हो सका सर्वे, प्रतिवादी पक्ष के विरोध के चलते सर्वे कार्य रूका, लौटी टीम

कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी सर्वे और वीडियोग्राफी को लेकर पूरे दिन गहमागहमी रही। दिन के दूसरे पहर में प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने कोर्ट कमिश्नर को हटाने के लिए सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने अर्जी लगा सर्वे रोकने का पूरा प्रयास किया। कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार कर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी। इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख 09 मई मुकर्रर की गई।

5. पंजाब: AAP विधायक जसवंत सिंह के ठिकानों पर CBI ने की छापेमारी

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

CBI ने बैंक धोखाधड़ी मामले में पंजाब के अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की। कई घंटे तक चली कार्रवाई में सीबीआई में कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

6. तेजिंदर बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

जहां BJP नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है वहीं मोहाली की अदालत ने शनिवार बाद दोपहर तेजिंदर बग्गा के गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया है। इससे पहले हरियाणा के गुरुग्राम की कोर्ट ने बग्गा को घर भेजते वक्त दिल्ली पुलिस को उसकी सुरक्षा यकीनी बनाने के निर्देश दिए थे।

7. रैपिड रेल प्रोजेक्ट : गुजरात के सावली में NCRTC को सौंपा गया भारत के पहले RRTS का पहला ट्रेनसेट

परिवहन व्यवस्था के दुरुस्तीकरण और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनसंख्या का दबाव करने को लेकर शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। भारत के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर का पहला ट्रेनसेट एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीज़न ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन) को सौंपा गया है।

8. किसानों की समस्याओं का समाधान हो- मनमोहन वैद्य

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध हो, उनके बीच खुशहाली आए, इन्हीं विषयों को लेकर समाज में किसान संघ जा रहा है। ये बातें सह सरकार्यवाह ने शनिवार को SR ग्रुप ऑफ कॉलेज में भारतीय किसान संघ के प्रचार विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारम्भ के मौके पर कही।

9. गलवान घाटी में शहीद पति के सपनों को किया पूरा, रेखा बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के नायब सूबेदार दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने पति के सपने को पूरा कर दिखाया है। शादी के 7 महीने बाद ही वीर नारी बनीं रेखा सिंह का चयन कमीशंड ऑफिसर की रैंक पर हुआ है। भारतीय सेना का हिस्सा बनने से पहले वो 28 मई से चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में एक साल का प्रशिक्षण लेंगी। शहीद दीपक सिंह को मरणोपरांत वीर चक्र से नवाजा गया था। राष्ट्रपति के हाथों ये पुरस्कार लेते वक्त ही रेखा सिंह ने देश सेवा की राह पर चलने का संकल्प लिया था।

10. श्रीलंका में आर्थिक संकट : 24 घंटे के भीतर संसद के डिप्टी स्पीकर ने किया इस्तीफे का फैसला

श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि कोई भी नेता जिम्मेदार पद पर भी आने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। श्रीलंकाई संसद के डिप्टी स्पीकर चुने जाने के 24 घंटे के भीतर रंजीत सियाम बालापिताया ने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है।

Advertisement