Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. नीतीश कुमार ने आठवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी ने उप मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद नीतीश के छुए पैर

नीतीश कुमार ने आठवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी ने उप मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद नीतीश के छुए पैर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पटना, 10 अगस्त 2022। बिहार में महागठबंधन की नई सरकार में नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तेजस्वी यादव ने दूसरी बार बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ ग्रहण कराया। इसके साथ बिहार में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड नीतीश कुमार ने दर्ज कराया है।

पढ़ें :- कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों का इंतजार, पांच साल बाद भी नियमित हवाई सेवा ठप

शपथ ग्रहण समारोह में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री और भाई तेजप्रताप शामिल हुए। इनके अलावा महागठबंधन के सभी विधायक और बड़ी संख्या में अन्य नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री को राज्यपाल फागू चौहान ने उनसे हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी।

तेजस्वी ने शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गले मिले और उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने की तारीख तय करने की बात कही। साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत में वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को मन से एकजुट होने का आह्वान किया।

नीतीश कुमार बोले- विपक्ष मजबूत होगा

शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की जनता नई सरकार से बहुत खुश हैं। 2020 का जो चुनाव हुआ जेडीयू के साथ गलत व्यवहार हुआ। हमारी पार्टी के विधायक बोलते रहे लेकिन कि बीजेपी का साथ छोड़ दिया जाए। आखिरकार हमने बीजेपी का साथ छोड़ दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जाएगा, लेकिन अब हम भी विपक्ष में आ गए हैं। विपक्ष और मजबूत होगा।

पढ़ें :- भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में कोर्ट ने जारी किया गैर - जमानती वारंट, 11 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश
Advertisement