हरियाणा, 19 जुलाई 2022। हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेंद्र बिश्नोई को एक ट्रक ड्राइववर ने टक्कर मार दी। इसके साथ ही उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सड़क के किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन मौके पर डीएसपी की जान चली गई। इस वारदात पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो गई है। जिसके बाद आज ही आरोपियों संग पुलिस की मुठभेड़ भी हुई। इस मुठभेड़ डंपर के ड्राइवर इकरार को पकड़ लिया गया है। मुठभेड़ में ड्राइवर के पैर में पुलिस की गोली लगी है।
पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
डीएसपी के भाई के अनुसार वह इसी साल रिटायर्ड होने वाले थे। उनके दो बच्चे हैं।
हरियाणा के सीएम ने कहा डीएसपी को मिलेगा शहीद का दर्जा
इस घटना को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज एक बहुत बड़ी दुर्घटना हुई है। हमारे एक डीएसपी सुरेंद्र सिंह नूंह जिले में ड्यूटी पर थे, किसी खनन माफिया के एक व्यक्ति ने उनपर गाड़ी चढ़ा दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम शहीद सुरेंद्र सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देंगे और उनके परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी देंगे।