1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. आपरेशन मोबाइलः सेल्फी के शौक में जलाशय में गिर गया डेढ़ लाख का फोन, गोताखोर जब नहीं ढूंढ पाएं तो निकाल दिया पूरा पानी

आपरेशन मोबाइलः सेल्फी के शौक में जलाशय में गिर गया डेढ़ लाख का फोन, गोताखोर जब नहीं ढूंढ पाएं तो निकाल दिया पूरा पानी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सेल्फी के शौक में फूड अफसर का 1.54 लाख का महंगा सेल फोन सैमसंग एस-24 अल्ट्रा जलाशय में गिर गया।

By Rajni 

Updated Date

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सेल्फी के शौक में फूड अफसर का 1.54 लाख का महंगा सेल फोन सैमसंग एस-24 अल्ट्रा जलाशय में गिर गया। मोबाइल निकालने के लिए उन्होंने चार दिन तक पम्प लगाकर पूरे तालाब का पानी खाली करा दिया, तब जाकर उनका मोबाइल मिला।

पढ़ें :- ICC Ranking : वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति ने गंवाया 'नंबर 1' का ताज, हरमनप्रीत और दीप्ति को फायदा

मामला कांकेर जिले के पखांजुर का है। जहां पखांजुर क्षेत्र के सबसे बड़े खेरकट्टा परलकोट जलाशय में फ़ूड ऑफिसर का एक महंगा मोबाइल 15 फीट पानी में गिर गया। इस दौरान गोताखोरों की भी मदद ली गई। पर जब गोताखोर असफल रहें तब पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए। तब जाकर शुक्रवार सुबह फोन को निकाला गया।

फूड ऑफिसर छुट्टी मनाने गए थे खेरकट्टा परलकोट जलाशय

कोयलीबेड़ा ब्लॉक के फूड ऑफिसर राजेश विश्वास सोमवार को छुट्टी मनाने खेरकट्टा परलकोट जलाशय पहुंचे थें। जहां पर फ़ूड ऑफिसर साहब का महंगा फोन खेरकट्टा परलकोट जलाशय में गिर गया। पानी लबालब भरा था। शिकायत के बाद जल संसाधन विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचें और पानी निकालने का काम बंद कराया।

खाद्य मंत्री ने कार्रवाई की बात कही

पढ़ें :- Indian Stock Market : F&O Expiry पर सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट

उधर, परलकोट जलाशय में मोबाइल गिरने के बाद खाद्य अधिकारी द्वारा जलाशय खाली करवाने के मामले को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने संज्ञान में लिया है। कहा कि मामले की जानकारी अभी मिली है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जबकि भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने खाद्य अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है। कहा कि मोबाइल के लिए खाद्य अधिकारी ने जलाशय खाली करवाया जो गलत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com