मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

छात्रों के मामले में राजनीति ना करे विपक्ष – केशव प्रसाद मौर्य

इंडिया वॉइस

मौर्य ने बुधवार को ट्विटर के जरिए कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। जिन लोगों ने छात्रों की आड़ लेकर उपद्रव किया है, जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

keshav prasad maurya Kashi-Mathura statement
शेयर करें

Student Protest : उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में छात्रों के साथ हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने छात्रों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष छात्रों के मामले में राजनीति ना करे। मौर्य ने बुधवार को ट्विटर के जरिए कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। जिन लोगों ने छात्रों की आड़ लेकर उपद्रव किया है, जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक छात्र हमारा परिवार है।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना 

इसी बीच, प्रयागराज पुलिस ने एक बयान में कहा है कि कुछ तथाकथित नेता अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए छात्रों को अपनी ढाल बना रहे हैं। वे छात्रों को उकसाते हैं तथा कानून का उल्लंघन करने के लिए प्रेरित करते हैं। फलतः कुछ छात्र इनके कुचक्र और रणनीति को बिना भांपे, अपना हित अनहित बिना समझे गैरकानूनी हरकतें करने लगते हैं। इससे छात्रों का वक्त और उनकी सकारात्मक ऊर्जा दोनों का ह्रास होता है।

 

पुलिस ने दी छात्रों को चेतावनी 

साथ ही, उन पर वैधानिक कार्यवाही होने की भी प्रबल सम्भावना बन जाती है। सभी छात्र सावधानी बरतें। ऐसे छद्म नेताओं के झांसे में कत्तई ना आएं। पुलिस के बयान में कहा गया है कि आपको प्रयागराज में पढ़ाने का खर्च उठाने के लिए आपके माता-पिता बहुत परिश्रम और त्याग करते हैं। कृपया उनके त्याग के विषय में सोचें और किसी भी गैरकानूनी रास्ते पर कत्तई आगे ना बढ़ें। प्रयागराज पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सफलता के लिए हरसंभव प्रयत्न जारी रखेगी।

 

शेयर करें