1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Budget 2022-23 : चुनावों का असर दिख सकता है इस बार के बजट में, लिए जा सकते हैं कुछ अहम फैसले

Budget 2022-23 : चुनावों का असर दिख सकता है इस बार के बजट में, लिए जा सकते हैं कुछ अहम फैसले

इस बार के बजट में चुनावों का असर देखने को मिल सकता है। बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी तक, तो दूसरा भाग 14 मार्च से 08 अप्रैल तक संपन्न किया जाएगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 12 जनवरी। इस बार का बजट देश के पांच महत्वपूर्ण राज्यों के चुनावों के बीच पेश किया जाएगा। इस लिहाज से ये बजट आम जनता के लिए खास हो सकता है। इसमें आम जनता की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। संसद में इस बार का बजट सत्र 31 जनवरी, 2022 से शुरू होगा, जो 8 अप्रैल तक चलेगा। वित्त वर्ष 22-23 का आम बजट देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी।

पढ़ें :- मिग-21: भारतीय आसमान का शेर, जिसने दुश्मनों को कांपने पर मजबूर किया, अब इतिहास का हिस्सा

संसदीय मामलों के जानकारों से मिली सूचना के अनुसार संसदीय मामलों की केंद्रीय समिति ने संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी, 2022 तक और दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल, 2022 तक बुलाने की सिफारिश की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से बजट सत्र की शुरुआत की जाएगी। ये सत्र 8 अप्रैल तक चलेगा।

संसद के बजट सत्र में पहले चरण के बाद करीब एक माह का अवकाश रहेगा। ये अवकाश 12 फरवरी से शुरु होगा। इसके बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा, जो आठ अप्रैल, 2022 तक चलेगा। इसी बीच उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के विधान सभा चुनाव होंगे और नतीजे 15 मार्च को आएंगे, जिसका असर दूसरे चरण में दिखाई देगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com