Bhojpur news: बिहार के आरा सदर से डाक्टरों की लापरवाही की खबर सामने आई है,सदर में डाक्टरों की लापरवाही की वजह से प्रसूता ने भीषण ठंड के बीच खुले में बच्चे को जन्म दिया है,गुरुवार को शाम के समय सदर अस्पताल के प्रसव विभाग के बाहर कि यह घटना है,सदर अस्पताल की ड्यूटी पर मौजूद लेडी डॉक्टर ने प्रसूता के पति को कहा कि पहले उसका ऑपेरशन करने और फिर प्रसूता के शरीर मे खून की कमी की बात कह उसके पति को खून का इंतजाम करने को कह उन्हें डांट कर भगा दिया।
पढ़ें :- बिहार में एनडीए 'पांडवों' की तरह एकजुट, PM मोदी हैं 'विश्व शांतिदूत': जदयू विधायक श्याम रजक
इस घटना के बाद जब मौके पे मौजूद मीडिया के लोगो ने कैमरे में इस घटना को कैद करना शुरू किया तो आननफानन में नवजात और प्रसूता को प्रसूति विभाग में शिफ्ट कर दिया गया.इससे पहले प्रसव पीड़ा से कराह रही प्रसूता कलावती को प्रसव विभाग में ड्यूटी कर रही लेडी डॉक्टर और किसी भी कर्मचारी ने ना तो भर्ती किया और ना ही उसकी कोई सुध ली थी.लापरवाही की इस तस्वीर के सामने आने के बाद जब ऑन ड्यूटी लेडी डॉक्टर से सवाल किए गए तो उसने कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए उल्टा प्रसूता के पति पर ही लापरवाही का आरोप मढ़ दिया.
दरअसल जगदीशपुर के असुधन गांव के चिमनी भट्ठे पर मजदूरी करनेवाले नालंदा के नगरनौसा थाना के मखदूमपुर गांव निवासी अनुज मांझी ने अपनी पत्नी कलावती देवी को प्रसव पीड़ा के बाद जगदीशपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया था.अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे प्रसव के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.इन सबके बीच प्रसव पीड़ा से कराह रही प्रसूता कलावती को प्रसव विभाग में ड्यूटी कर रही लेडी डॉक्टर और किसी भी कर्मचारी ने ना तो भर्ती किया और ना ही उसकी कोई सुध ली. पति अनुज मांझी ने बताया कि वो अपनी पत्नी को छोड़ खून का इंतजाम करने के लिए सदर अस्पताल के वार्डों के चक्कर लगाता रहा तभी भयानक दर्द से परेशान उसकी पत्नी कलावती ने प्रसव विभाग के बाहर स्लैब पर दर्द से कराहते हुए प्रसव विभाग के नर्स के सामने ही भयानक ठंड के बीच बच्चे को जन्म दे दिया.