रविवार को सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की 355वीं जयंती पर उनके बलिदान को याद करते हुए पीएम ने दिया विशेष संदेश।
Updated Date
नई दिल्ली, 09 जनवरी। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारों में जाने की विशेष छूट दी गई है। वहीं इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दसवें गुरु गोबिंद सिंह की 355 वीं जंयती पर उनके द्वारा किये गए बलिदान को याद किया और देश को संदेश देते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन व उनके कार्य सभी को शक्ति देते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई। उनका जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है।”
"ਕਰਤਾਰ ਕੀ ਸੌਗੰਧ ਹੈ, ਨਾਨਕ ਕੀ ਕਸਮ ਹੈ।
ਜਿਤਨੀ ਭੀ ਹੋ ਗੋਬਿੰਦ ਕੀ ਤਾਰੀਫ਼, ਵੁਹ ਕਮ ਹੈ।"ਸਰਬੰਸਦਾਨੀ, ਭਗਤੀ ਅਤੇ ਸ਼ਕਤੀ ਦੇ ਮੁਜੱਸਮੇ, ਸ਼ਸਤਰ ਅਤੇ ਸ਼ਾਸਤਰ ਦੇ ਧਨੀ, ਦੱਬੇ-ਕੁਚਲੇ ਹੋਏ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਸਸ਼ਕਤ ਬਣਾ ਕੇ ਨਵੀਂ ਪਛਾਣ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਦਸ਼ਮੇਸ਼ ਪਿਤਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ pic.twitter.com/knUqzfXaFB
— Narendra Modi (@narendramodi) January 9, 2022
पढ़ें :- गुरुग्राम हिट एंड रन केस : महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
साथ ही उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह की जंयती पर वर्ष 2017 में पटना साहिब की तस्वीरों को सांझा करते हुए लिखा कि “मैं इस तथ्य को हमेशा संजो कर रखूंगा कि हमारी सरकार को उनके 350वें प्रकाश उत्सव को मनाने का अवसर मिला है। उस समय की मेरी पटना यात्रा की कुछ झलकियां साझा कर रहा हूं।”