PM Modi at J&K: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं थोड़ी परंपरा इस बार भी सैनिकों के साथ जम्मू-कश्मीर के करगिल द्रास में जवानों संग दिवाली मनाएंगे। साल 2014 में ये रिवायत तब शुरू हुई जब मोदी ने पीएम पद संभाला. इस बार छोटी दिवाली के दिन वो अयोध्या थे और लोगों ने सोचा शायद इस बार इस परंपरा टूट जाएगी लेकिन कुछ देर पहले जानकारी मिली है कि पीएम इस बार भी दिवाली जवानों के साथ ही मनाएंगे. पीएम जम्मू-कश्मीर के कारगिल के द्रास सेक्टर पहुंच चुके हैं और यहीं पर वो जवानों के साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगे. इससे पहले उन्होंने इस तरह से सीमा के अलग-अलग इलाकों में आर्मी के साथ दिवाली मनाई थी।
पढ़ें :- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें : PM मोदी
बता दें कि, यह त्योहार कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के हर कोने में मनाया जा रहा है. कोरोना के बाद ये पहला मौका है जब एक साथ मिलकर इस रोशनी के त्योहार का जश्न मना रहे हैं. पीएम मोदी ने 2014 में पीएम पद संभाला था तब से लगातार वो भारतीय सेना के योद्धाओं के बीच दिवाली मनाते आ रहे हैं. इस बार रविवार तक पुख्ता जानकारी नई मिली थी. ऐसे में कयास ले लगाए जाने लगे कि शायद ये परंपरा इस बार टूटने जा रही है. क्योंकि छोटी दिवाली के दिन पीएम अयोध्या थे. लेकिन आज सुबह पता चला है कि पीएम कश्मीर के द्रास सेक्टर में आर्मी सोल्जर्स के साथ त्योहार मनाएंगे.
Prime Minister Shri @narendramodi has landed in Kargil, where he will celebrate Diwali with our brave soldiers. pic.twitter.com/RQxanDEgDK
— PMO India (@PMOIndia) October 24, 2022
पढ़ें :- 'कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी विकासशील देशों पर डालना उचित नहीं...', NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी
आपको बता दें कि, साल 2014 में पीएम पद संभालने के बाद पीएम मोदी की ये पहली दिवाली थी. तब पीएम सियाचिन पहुंचे थे. सबसे दुर्गम पोस्टों में एक सियाचिन है जहां पर तापमान -30 डिग्री तक चला जाता है. यहां पर पीएम ने सबसे पहले जवानों के साथ दिवाली मनाई. उनके यहां पहुंचने पर जवानों के हौसले भी बुलंद थे. मोदी ने जवानों को मिठाई खिलाई और उनके साथ काफी समय बिताया. 2015 में उन्होंने पाकिस्तान की सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. इस दौरान वे पंजाब गए थे और पंजाब बॉर्डर पर दिवाली मनाई थी. इसके बाद 2016 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई. 2017 में जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा गए थे, जहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ और सेना के जवानों के साथ दिवाली सेलिब्रेट की.
पीएम मोदी ने 2018 में उत्तराखंड को चुना. इस बार वो उत्तरकाशी में आइटीबीपी के साथ दिवाली मनाई. 2019 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तो 2020 में राजस्थान के जैसलमेर में दिवाली मनाई. 2021 में पीएम मोदी सबसे संवेदनशील इलाके यानी जम्मू कश्मीर के नौशेरा पहुंचे. यहां पर पीएम मोदी जवानों के साथ मिले और यहीं पर दिवाली मनाई. अब इस बार पीएम करगिल के द्रास सेक्टर पहुंच रहे हैं. कारगिल वैसे भी ऐतिहासिक जगह है. यहां पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान फौज के छक्के छुड़ा दिए थे.